फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cows cut off by train, reported Gokshi

ट्रेन से कटे गोवंश, सूचना दी गोकशी की

Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cows cut off by train, reported Gokshi
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव में गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कटान की सूचना झूठी निकली। तीन गोवंश की ट्रेन से कटकर और एक तालाब में डूबने से मौत हुई थी। पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाकर चारों गोवंश को दफना दिया। उधर, हादसे के कारण एक घंटे तक ट्रेन बड़का हाल्ट पर रुकी रही।
विज्ञापन

बुधवार की अल सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बड़का गांव में तीन गोवंश काटे गए है। इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे तो मामला तीन गोवंश के ट्रेन से कटने का पाया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक दिल्ली से शामली जाने वाली 54059 पैसेंजर ट्रेन मंगलवार की रात दो बजकर 15 मिनट पर बड़का हाल्ट से चली थी। कुछ दूर पर ही रेलवे ट्रैक को पार कर रहे तीन आवारा गोवंश की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। एक गोवंश ट्रेन की टक्कर लगने से रेलवे लाइन के नीचे तालाब में गिरने से मर गया। पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगाकर उन्हें दफनाया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

उधर, स्टेशन मास्टर ओमबीर ने बताया कि हादसे के कारण करीब एक घंटे तक ट्रेन को रुकना पड़ा। ट्रैक साफ कराकर ही ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed