{"_id":"628d271e9a975876505b1da9","slug":"cow-s-head-trapped-in-the-dustbin-created-a-ruckus-baghpat-news-mrt590017457","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूडे़दान में फंसा गोवंश का सिर, मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूडे़दान में फंसा गोवंश का सिर, मचाया उत्पात
विज्ञापन
फव्वारा चौक पर पुलिस के पीछे दौड़ता आवारा गोवंश
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने गोवंश को बांधकर कूड़ेदान को ग्लाइंडर से काट कर निकाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर व्यवस्था में बदलाव की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा अमीनगर सराय के फव्वारा चौक पर निराश्रित गोवंश का सिर कूडे़दान में फंस गया। इस पर गोवंश ने कस्बे में जमकर उत्पाद मचाया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए। लोगों ने मशक्त कर सांड़ को पकड़ा और ग्लाइंडर से कूड़ा दान काटकर निकाला। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका वीडियो ट्वीटर पर शेयर कर सरकार से कूड़ेदान की व्यवस्था में बदलाव की मांग की।
मंगलवार सुबह एक निराश्रित गोवंश ने खाने के फेर में कूड़ेदान में अपना मुंह फंसा लिया। इसके बाद गोवंश ने कूड़ा दान उखाड़कर फव्वारा चौक बाजार में उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। गोवंश ने कूड़ेदान से अपना मुंह निकालने के लिए इधर-उधर भागता नजर आया। इससे फव्वारा चौक पर भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ गोवंश के पांव में रस्सी डालकर उसे गिराया और रस्सी से बांध लिया। इसके बाद ग्लाइंडर से कूड़ेदान को काटकर निकाला। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका वीडियो ट्वीटर पर शेयर कर सरकार से कूड़ेदान की व्यवस्था में बदलाव की मांग की। कहा कि समय समय पर कूड़ेदानों की नियमित देख रेख और क्षतिग्रस्त कूड़ेदानों को बदला जाए ताकि पशुओं या किसी व्यक्ति अथवा वाहन को दुघर्टनाग्रस्त होने से बचाया जा सके। दुघर्टनाग्रस्त पशुओं को तत्काल राहत प्रदान करने की अपील भी सरकार से की।