{"_id":"5f5d152d8ebc3e4d8e155626","slug":"country-liquor-gift-brand-under-investigation-baghpat-news-mrt50090171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दायरे में देशी शराब का तोहफा ब्रांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के दायरे में देशी शराब का तोहफा ब्रांड
विज्ञापन
- आबकारी विभाग ने जांच के लिए भरे 35 सैंपल
- चमरावल क्षेत्र की दुकानों से लिए गए हैं सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। चमरावल में छह लोगों की मौत के बाद सरकारी ठेकों पर सप्लाई की जा रही देशी शराब की जांच शुरू हो गई है। तोहफा ब्रांड की जिले भर में सैंपलिंग कराई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने अब तक 35 सैंपल लिए हैं। चमरावल गांव के आसपास की दुकानों से सैंपल भरे गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार का कहना है कि शराब की दुकानों से तोहफा ब्रांड की सैंपलिंग कराई गई है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
सुशील के घर से मिला था खाली पव्वा
बागपत। पुलिस और आबकारी टीम को मृतक सुशील के घर से तोहफा ब्रांड का पव्वा मिला था, जिसका क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पाया। इसे भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।