फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Counseling starts today, district gets 98 teachers

काउंसलिंग आज से, जिले को मिलें 98 शिक्षक

Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Counseling starts today, district gets 98 teachers
बागपत। जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष होने वाली 31277 सहायक अध्यापक भर्ती में 98 शिक्षक मिलेंगे। बुधवार से जिले में सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग की जाएगी तथा 16 अक्तूबर को शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सहायक अध्यापकों की काउसंलिंग के लिए कर्मचारी नियुक्त कर समय पर उपस्थिति होने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कांउसलिंग में प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन आवेदन के साथ मूल अभिलेख तथा चार पासपोर्ट फोटो व दो लिफाफों के साथ उपस्थित होना होगा। ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और एससीएसटी के लिए 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट शुल्क के रुप में तथा 100 रुपये नोटरी शपथ पत्र जमा करना होगा। बीएसए के सहायक अध्यापकों की काउसंलिंग के कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने नियुक्त किए गए कर्मचारियों को नियुक्ति के दौरान दस्तावेज की गहनता से जांच करने तथा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। बताया कि काउंसलिंग के उपरांत 16 अक्तूबर को शिक्षकों के नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed