फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Council students will have to test in two days

दो दिन में करानी होगी परिषदीय छात्रों की परीक्षा

Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Council students will have to test in two days
शासन ने कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को बिना परीक्षा पदोन्नति देने की बजाय अब परीक्षा कराई जाएगी। शासन ने दो दिन में परीक्षा कराने के निर्देश दिए है। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।

दस फरवरी से कक्षा छह से आठवीं तक और एक मार्च से कक्षा एक से पांचवीं तक विद्यालयों का संचालन शुरू किया गया था। शासन ने बिना परीक्षा के पदोन्नति देने की घोषणा की थी। अब शुक्रवार को शासन ने दो दिन में परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी किया है। शिक्षा महानिदेशक वीके आनंद ने बीएसए को भेजे पत्र में 25 व 26 मार्च को परीक्षा कराने, 27 से 30 मार्च तक मूल्यांकन कर 31 मार्च को रिजल्ट घोषित करने के निर्देश दिए है। जिला स्तर पर 22 मार्च को समय सारिणी जारी की जाएगी। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार जिले में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र के लिए गठित होगी समिति
प्रश्न पत्रों के निर्माण के लिए जिला स्तर पर समिति गठित होगी। समिति डायट प्राचार्य, बीएसए व सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed