{"_id":"6037e07b8ebc3e76995e3e27","slug":"council-schools-will-start-from-march-1-preparations-complete-baghpat-news-mrt5270689160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मार्च से शुरू होगा परिषदीय विद्यालयों का संचालन, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मार्च से शुरू होगा परिषदीय विद्यालयों का संचालन, तैयारी पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोविड़ प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक मार्च से पांचवीं तक के विद्यालयों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय का संचालन कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विद्यालयों में सेनिटाइजर का छिड़काव, पेयजल, शौचालय और साबुन की व्यवस्था कराई जाएगी।
----------
सजेंगे विद्यालय, अतिथियों की तरह होगा अभिनंदन
एक मार्च से संचालन के लिए विद्यालयों को गुब्बारों से सजाया जाएगा। विद्यालयों में पहुंचने वाले बच्चों का अतिथियों की भांति स्वागत किया जाएगा। गेट पर बच्चों का टीका कर प्रवेश दिया जाएगा।
-----------
अभिभावकों की सहमति अनिवार्य
बच्चों को विद्यालय में शिक्षण कराने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अभिभावकों को बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी स्वघोषणा पत्र देना होगा। बच्चों की जांच कराने के लिए विद्यालयों के समीप स्वास्थ्यकर्मी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
----------
जिले में 332 प्राथमिक, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 136 कंपोजिट विद्यालय, 23 सहायता प्राप्त व दो राजकीय विद्यालयों सहित 555 विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में पांचवीं तक के करीब 70 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है।
----------
एक मार्च से पांचवीं तक के विद्यालयों का संचालन शुरु किया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय खोलने संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
-राघवेंद्र सिंह, बीएसए