{"_id":"6808f04cb8fbcca164037760","slug":"cos-follower-duped-a-man-of-rs-420-lakh-on-the-pretext-of-giving-him-a-job-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130257-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीओ के फॉलोअर ने नौकरी का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीओ के फॉलोअर ने नौकरी का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये ठगे
Wed, 23 Apr 2025 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने सीओ के फॉलोअर और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीओ के फॉलोअर नकुल ने भुवनेश शर्मा निवासी पलवल हरियाणा से नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस नहीं मिलने पर भुवनेश शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
भुवनेश शर्मा ने बताया कि सीओ बागपत के फॉलोअर नकुल के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी, जो उसके घर आने-जाने लगा। वर्ष 2023 में नकुल ने एआरटीओ कार्यालय गाजियाबाद में कैश कलेक्शन अधिकारी पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके लिए उससे फार्म भी भरवाया गया और 4.20 लाख रुपये भी लिए।
नौकरी नहीं लगने पर उसने नकुल से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये वापस लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। भुवनेश शर्मा की तहरीर मिलने पर पुलिस ने नकुल और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।