फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona took the life of an electrician, now there is a crisis on the future of the children

इलेक्ट्रीशियन की जिंदगी लील गया कोरोना, अब बच्चों के भविष्य पर संकट

Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona took the life of an electrician, now there is a crisis on the future of the children
अमर उजाला अपनत्व अभियान
विज्ञापन

पत्नी के कंधों पर आई दो मासूमों और बुजुर्ग सास-ससुर की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी कई परिवारों के लिए जिंदगी भर के दंश का कारण बन गई। होश संभालने से पहले ही कई मासूमों के अभिभावक काल के गाल में समा गए। घर में इकलौते कमाने वाले सदस्य के चले जाने से अब ऐसे बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। उनकी पढ़ाई-लिखाई और भरण-पोषण कैसे होगा, यह गंभीर सवाल है।

बाखरपुर बालैनी निवासी राकेश इलैक्ट्रीशियन का काम करते थे। इसी से घर का खर्च किसी तरह चलता था। इसके अलावा पिता ब्रह्म सिंह काफी बुजुर्ग होने के बावजूद मजदूरी करते हैं। राकेश की अप्रैल माह के अंत में तबियत बिगड़ी। वह बुखार से पीड़ित हो गए। दवा लेने पर बुखार तो उतर गया, लेकिन सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। बाद में कोरोना की जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 26 अप्रैल को उन्हें खेकड़ा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह मई को उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश की पत्नी पूनम, पिता ब्रह्म सिंह और मां माया देवी पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके सात वर्षीय बेटे रोहन और पांच वर्षीय बेटी पल्लवी को इस बात का अहसास ही नहीं कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। अब परिवार के सामने बड़ा संकट मासूम रोहन और पल्लवी की परवरिश का है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। राकेश की मां माया देवी लंबे समय से बिस्तर पर है। ऐसे में पूनम के सामने बच्चों और सास-ससुर की जिम्मेदारी आ गई है। बच्चों के भविष्य की चिंता पल्लवी को खाए जा रही है। ग्रामीण भी परिवार पर संकट को देखते हुए दुखी हैं। उनका कहना है परिवार को सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed