{"_id":"5f3196848ebc3e3cc2056fc1","slug":"corona-patient-found-again-in-mohalla-vijayanagar-kahkra-news-mrt4955418191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला विजयनगर में सोमवार को फिर मिला कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला विजयनगर में सोमवार को फिर मिला कोरोना मरीज
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 200 लोगों के लिए कोरोना सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर के मोहल्ला विजयनगर में दोबारा से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विजयनगर मोहल्ले के साथ ही नगर स्थित अस्थायी जेल और सिंडिकेट बैंक में पहुंचकर 200 से अधिक लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।
मोहल्ला विजयनगर में जून माह में छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी मरीजों को नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। जुलाई माह में ये सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए । पिछले 20 दिन से मोहल्ले में कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिल रहा था। लेकिन पिछले तीन दिन से मोहल्ले में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को भी मोहल्ले में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में 150 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए, वहीं 30 परिवारों को होम क्वारंटीन कराया। साथ ही टीम ने नगर स्थित अस्थायी जेल और सिंडिकेट बैंक शाखा से 50 बंदी और कर्मचारियों के जांच के लिए नमूने लिए। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि तीनों स्थानों से 200 से अधिक लोगों के कोरोना जांच सैंपल लिए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा।