फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona infected rapidly after panchayat elections

पंचायत चुनाव के बाद तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona infected rapidly after panchayat elections
बागपत। जिले में 19 अप्रैल को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान का असर कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों पर भी पड़ा है। इसके बाद से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है। यह आंकड़ा अभी भी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को ही जिले में 214 संक्रमित मिले हैं। जिले ने पहली बार कोरोना संक्रमित लोगों का 200 का आंकड़ा पार किया है। मतदान के दिन तक जिले में कुल संक्रमित 2862 थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 3717 तक पहुंच गया है। चुनाव के बाद से 27 अप्रैल तक ही करीब 855 लोग संक्रमित मिल चुके थे। इनमें चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों, शिक्षकों व अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब 60 पुलिस कर्मचारी और 50 शिक्षक व अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्यादातर मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। कुछ की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। सुखद बात यह है कि ज्यादातर की तबियत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

एसपी के पीआरओ और चालक भी संक्रमित
पंचायत चुनाव के मतदान के अगले दिन ही करीब 30 पुलिसकर्मियों ने अपनी कोरोना की जांच कराई । इनमें से करीब 15 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। एसपी अभिषेक सिंह के पीआरओ और चालक संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया था। इस दिन की रिपोर्ट में जिले ने पहली बार 100 का आंकड़ा पार किया था। कुल 118 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

बड़ौत में ही 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित
चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की संक्रमित मिलने का सिलसिला अभी तक जारी है। बड़ौत में ही 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनका उपचार घरों में और अस्पतालों में चल रहा है। पुलिसकर्मियों और अन्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कोरोना संक्रमित मिलने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले और बाद मिले कोरोना संक्रमितों का तिथिवार आंकड़ा
15 मार्च- 43
16 मार्च- 47
17 मार्च- 60
18 मार्च- 60
19 मार्च- 43
20 मार्च- 48
21 मार्च- 118
22 मार्च- 53
23 मार्च- 190
24 मार्च- 96
25 मार्च- 98
26 मार्च- 86
27 मार्च- 214
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed