{"_id":"5e73b99d8ebc3e78ab70a41c","slug":"corona-increased-the-distance-between-the-devotee-and-god-kahkra-news-mrt474419216","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने भक्त और भगवान के बीच बढ़ाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने भक्त और भगवान के बीच बढ़ाई दूरी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे श्रद्वालुओ को से?
- फोटो : KAHKRA
कोरोना ने भक्त और भगवान के बीच बढ़ाई दूरी
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मुख्य गेट पर श्रद्धालुओं के हाथ सेनिटाइजर से धुलवाए जा रहे हैं। साथ ही समूह में पूजा की मनाही कर दी गई है। एसडीएम ने खेकड़ा सीएचसी में पहुंचकर मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली।
त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन कोरोना के चलते मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
मंदिर के प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं के हाथों को मुख्य द्वार पर ही सेनिटाइजर कराया जा रहा है। एक-एक श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। प्रतिमाओं को छूने पर रोक लगाई गई है। साथ ही त्रिलोक तीर्थ धाम की लिफ्ट को भी दिन में कई बार सेनिटाइजर कराया जा रहा है। उधर, एसडीएम राजपाल सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे खेकड़ा सीएचसी पर पहुंचे, जहां उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर सहित अन्य चिकित्सकों से कोरोना से बचाव को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मरीजों से बात की। इस दौरान फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, संजीव सांगवान समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।