फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   corona contact

पावरलूम इकाई के मजदूरों के संपर्क में था संक्रमित व्यक्ति

Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona contact
खेकड़ा। नगर के मोहल्ला अहिरान में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक मरीज का संपर्क नगर स्थित एक बड़ी पावर लूम इकाई के मजदूरों के साथ भी रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पावरलूम इकाई में पहुंचकर 11 श्रमिकों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। साथ ही कोविड अस्पताल से भी नौ मरीजों के भी सैंपल लिए।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। खेकड़ा नगर में भी कोरोना के 17 मरीज मिल चुके हैं। इन्हीं में से एक मरीज का संपर्क नगर में पाठशाला मार्ग स्थित एक पावरलूम इकाई के मजदूरों के साथ भी मिला है। इस कारण पावर लूम इकाई के श्रमिकों में भी वायरस संक्रमण के फैलने का खतरा बन गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पावरलूम इकाई में पहुंचकर वहां मौजूद 11 श्रमिकों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि नगर की पावरलूम इकाई के मजदूरों के लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा है। वहां रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed