फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   corona.....

कोरोना है मजाक नहीं, कंटेनमेंट जोन में तो घर में रहे सर

Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
corona.....
कोरोना है मजाक नहीं, कंटेनमेंट जोन में तो घर में रहे सर
विज्ञापन

बागपत। नगर की न्यू कॉलोनी, मुन्ना लाल एंकलेव में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाने के बावजूद अधिकतर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में बाजार में भीड़ है। बैरिकेडिंग तोड़ दी गई है। सड़क पर खूब आवाजाही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के सर्वे करके लौटते ही लोग घरों से बाहर घूमते हुए नजर आए।
सोमवार को नगर के कंटेनमेंट जोन का हाल आम जगहों की तरह नजर आया। काफी चहल-पहल दिखाई दी। लोगों ने कहीं से बैरिकेडिंग हटा दी है तो कहीं पर बल्ली गायब हैं। जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी है। बाजार और नगर की गलियों में लोग बिना मास्क पहने घूमने दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित मुन्ना लाल एंकलेव में प्रशासन ने बैरिकेडिंग का आवाजाही बंद कर दी थी, मगर लोगों ने बैरिकेडिंग को हटाकर रास्ता बना लिया है। मार्ग से वाहनों का आवागमन जारी है। पुलिस प्रशासन ने एंकलेव में बैरिकेडिंग तो लगा दी, मगर पुलिस की व्यवस्था न होने के कारण लोगों ने बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित न्यू कॉलोनी की गली नंबर दो में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन ने गली को सील कर आवागमन बंद कर दिया था तथा लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए थे। सोमवार को गली को सील करने के लिए लगाई गई बल्ली गायब मिलीं। लोगों ने गली से बल्ली को हटाकर आना जाना शुरू कर दिया है। गली के अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं पहने थे और जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा भी दिखाई दी।
20 सैंपल लिए और 50 किए होम क्वारंटीन
फोटो सखं्या 4
बड़ौत। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में अलग-अलग जगहों पर सर्वे किया और सर्वे के उपरांत 50 लोगों को होम क्वारंटीन कर 20 लोगों को सैंपल लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के सोमवार को सर्वे कर 50 लोगों को होम क्वारंटीन किया और कश्यप चौपाल, गुराना रोड से 20 सैंपल लिए।
स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी न पड़ जाएं भारी
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने कहा नगर में संक्रमण बढ़ने की वजह लोगों के बिना वजह घर से निकलना है। यदि अभी भी लोग अपनी आदतों में सुधार नहीं लाते तो आने वाले समय मेें स्थित बहुत विकट हो जाएगी।

जागरूक बनें ओर जिम्मेदारी समझें लोग
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने कहा कि लोगों को जागरूक बनना चाहिए। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। अधिकतर समय घरों में ही रहें और बिना जरूरत के घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed