फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Controversy escalated over the renovation of Bhumiya Dev temple

Baghpat News: भूमिया देव मंदिर के जीर्णोद्धार पर विवाद बढ़ा

Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Controversy escalated over the renovation of Bhumiya Dev temple
बसौद गांव  से पलायन करते पीड़ित लोग। स्रोत:ग्रामीण
बिनौली। भूमिया देव मंदिर की दीवार पर प्लास्टर करने और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को बढ़ गया। इसके बाद मंदिर के पास पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने के साथ आपस में बैठकर विवाद सुलझाने की अपील करते रहे।
विज्ञापन

भूमिया देव मंदिर के जीर्णोंद्धार के साथ दीवार पर प्लास्टर कराने का बराबर में स्थित श्वेतांबर (श्रृंगारी) मंदिर के लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

अफसरों के हस्तक्षेप के बाद भी विवाद का समाधान नहीं हुआ और भूमिया देव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी नहीं कराई जा सकी। इसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलने पर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया और वहां की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अलावा भूमिया देव मंदिर पर पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए। भूमिया देव मंदिर पक्ष की बैठक में महिलाएं भी शामिल हुई। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा नही होने पर आक्रोश जताया।

बैठक में पूर्व प्रधान मास्टर रमेश धामा, वेदपाल धामा, गुलवीर धामा, गगन धामा, लीलू चौहान, तेजपाल धामा, विनय धामा, निरंजन सिंह, अनिल धामा रहे। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि दोनों पक्षों को आपस में विवाद निपटाने के लिए कहा गया है, अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed