{"_id":"63c2f8ce14ff5d60c164e735","slug":"control-room-should-be-made-in-charge-and-co-operated-appointed-baghpat-news-c-14-1-78833-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कंट्रोल रूम बने, प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कंट्रोल रूम बने, प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त
Sun, 15 Jan 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाकर प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। परीक्षा में छात्र और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नामिक कर उनके मोबाइल नंबर जारी किए हैं। छात्र व अभिभावक फोन पर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे। 17 जनवरी को कंट्रोल रूम का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया हैं। कार्यक्रम घोषित होते ही प्रशासन ने भी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है।
कंट्रोल रूम में एक प्रशासनिक व दो विभागीय नोडल के अलावा दस सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की समस्या का समाधान कराने के लिए तीन नोडल व तीन सह नोडल नामित किए हैं। छात्र-छात्राएं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर नोडल व सहनोडल से फोन पर संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
-- --
कंट्रोल रूम में इनकी रहेगी निगरानी
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार को प्रशासनिक नोडल और अंतरिक्ष कुमार व छवि श्रीवास्तव को विभागीय नोडल नामित किया है। श्वेता पांडेय, संगीता, भावना गुप्ता, रचना, ज्योति राणा, मयूरी गुप्ता, नूतन, अनुज सिसौदिया, किरण, आर रेनू चंद्रिका को सह नोडल बनाया है।
-- --
43 केंद्रों पर 31669 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 31669 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 15932 छात्र-छात्राएं संस्थागत व 154 छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 14470 छात्र-छात्राएं संस्थागत व 1113 छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
-- --
समस्या आने पर यहां संपर्क कर सकते है छात्र
जिला स्तरीय प्रभारी मोबाइल नंबर सह प्रभारी मोबाइल नंबर
रीता राठौर 8750441141 सरोज कुमारी 9897999001
आरती देवी 9015121046 चंद्र प्रभा गुप्ता 7905944103
सरिता 8439712947 रुबी 9758605135
-- --
17 जनवरी को कंट्रोल रुम का पूर्वाभ्यास करने की तैयारी
जिला विद्यालय निरीक्षण रवींद्र सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को कंट्रोल रूम से परीक्षा की तैयारियों को लेकर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को 17 जनवरी तक केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन, वाइस रिकार्डर, डीवीआर और जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।