फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contractor made asking for advance with folded hands

हाथ जोड़कर एडवांस मांगने वाला बना ठेकेदार

Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contractor made asking for advance with folded hands
बड़ौत। विद्युत निगम में टेंडर में फर्जी दस्तावेज लगाकर घोटाला करने वाला एक ठेकेदार चार साल पहले विद्युत निगम में ही संविदा पर काम करता था। वह अफसरों के सामने हाथ जोड़कर आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए एडवांस मानदेय मांग लेता था। एक्सईएन द्वितीय ने चेयरमैन एम देवराज को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

टेंडर में फर्जी दस्तावेज लगाकर करोड़ों का घोटाला प्रकरण में एक और नया खुलासा हुआ है। अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार द्वारा की गई लिखित शिकायत में बताया कि करोड़ों के घोटाला करने वाले ठेकेदारों में एक युवक चार साल पहले विद्युत निगम में ही संविदा पर मात्र छह हजार रुपये मानदेय पर काम किया करता था।
विज्ञापन

विद्युत निगम में ही तैनात एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चार साल पहले करोड़ों के घोटाले में शामिल उक्त युवक आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए काम के लिए आया था। परिवार की स्थिति को देखते हुए उक्त युवक को संविदा पर रख लिया था। अक्सर वह आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए एडवांस में मानदेय मांग लेता था। वह विद्युत निगम के कार्यों में पूरा पारंगत हो गया था। एक अन्य कर्मचारी ने भी नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी। अब वह एक अन्य ठेकेदार के साथ विभाग में करोड़ों के टेंडर लेकर काम कर रहा है। एमडी ने पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय की जांच में भी यही हुआ खुलासा
एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि पूरे घोटाले की वीडियोग्राफी कराई गई थी। इसी दौरान जांच में यह जानकारी मिली कि घोटाले मेें शामिल एक युवक जो इस समय करोड़ों के काम कर रहा है, वह विद्युत निगम में संविदा पर काम किया करता था। इसकी जानकारी भी एमडी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed