{"_id":"647f21b4164f6c8c52079a55","slug":"contract-of-instructors-will-be-online-in-council-schools-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2021-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन होगा अनुदेशकों का अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन होगा अनुदेशकों का अनुबंध
विज्ञापन
बागपत। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का अनुबंध ऑनलाइन किया जाएगा। शासन से अनुदेशकों का नए विद्यालयों में समायोजन के लिए जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा।
जिला समन्वयक धमेंद्र यादव ने बताया कि सौ से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में अंशकालिक अनुदेशक तैनात किए जाते हैं। जिले में 36 अंशकालिक अनुदेशक हैं। शासन ने विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर अनुदेशकों का नए विद्यालयों में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में डीएम अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, डायट प्राचार्य सदस्य, बेसिक शिक्षाधिकारी सदस्य सचिव और सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी सदस्य होंगे।
अनुदेशकों के स्थानांतरण के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें वर्ष की संविदा के लिए दस अंक, रोग से ग्रसित होने पर 15 अंक, दिव्यांग के लिए दस अंक, एकल अभिभावक के लिए दस अंक और जिसका पति या पत्नी सेना या प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत है उसको दस अंक दिए जाएंगे।