{"_id":"67a50aa30d88827afb0673d0","slug":"contract-lineman-died-due-to-electric-shock-while-repairing-power-line-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-126078-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत
Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी कलंजरी निवासी मृतक कृष्ण का फाइल फोटो l स्रोत परिजन
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव के जंगल में सरकारी नलकूप पर बिजली लाइन ठीक करते समय लाइनमैन कृष्ण (28) करंट लगने से झुलस गया। इसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया गया। वहां पर उपचार के दौरान लाइनमैन की मौत हो गई।
गढ़ी कलजंरी गांव का रहने वाला कृष्ण गाजियाबाद में ऊर्जा निगम में सविंदा लाइनमैन था। गढ़ी कलंजरी गांव में भी गाजियाबाद से बिजली आपूर्ति दी जाती है, इसके चलते बृहस्पतिवार देर शाम कृष्ण सरकारी नलकूप पर बिजली लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ते ही कृष्ण करंट की चपेट में आने से झुलस गया और जमीन पर गिर गया।
आसपास काम कर रहे किसानों ने कृष्ण को उठाकर दिल्ली के अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात कृष्ण की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों ने गाजियाबाद जिले के धारीपुर गांव के बिजलीघर पर हंगामा किया। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के साथ लापरवाही बरतने वाले कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।