फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Contract lineman dead due to current, uproar in protest

करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, विरोध में हंगामा

Sun, 27 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman dead due to current, uproar in protest
चमरावल गांव में मार्ग पर बैठकर जाम लगाते लोग - फोटो : BAGHPAT
- ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक, एसडीएम ने समझा बुझाकर किए शांत
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया, अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। चमरावल गांव में बिजली लाइन पर फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने सप्लाई रुकवाकर मृतक का शव विद्युलाइन से उतारा। गुस्सा परिजनों ने सुराना मार्ग जाम कर दिया। पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। पीड़ित परिवार ने मुआवजा मांगा। एसडीएम सदर अनुभव कुमार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
ललियाना गांव निवासी सुबोध कुमार (33) पुत्र तेजपाल चमरावल बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के तौर पर काम करता था। रविवार सुबह बिजलीघर से शट डाउन लेकर वह कहरका गांव की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। बिजली खंभे पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट छोड़ने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग रखी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सुराना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। एसडीएम सदर अनुभव कुमार और सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

एक घंटे तक लटका रहा शव
चांदीनगर। जंगल में हुए हादसे के बाद कर्मचारी का शव करीब एक घंटे तक विद्युत लाइन पर ही लटका रहा। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह शव को उतारा गया। लापरवाही पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और जाल लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात में दर्ज कराया मुकदमा
चांदीनगर। चमरावल विद्युत उपकेंद्र से सुबोध अपने साथी अजीज उर्फ बल्ले के साथ जंगल में जंफर जोड़ने के लिए गया था। हादसे में मौत के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed