फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction of Panchayat Ghar not started in 13 villages despite having land

भूमि उपलब्ध कराने के बाद भी 13 गांवों में शुरु नहीं हुआ पंचायत घर का निर्माण

Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Construction of Panchayat Ghar not started in 13 villages despite having land
निर्माण कार्य शुरू न कराने पर ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी - डीपीआरओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला प्रशासन के जमीन उपलब्ध कराने के बाद भी जिले की 13 ग्राम सभाओं में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। डीपीआरओ ने सोमवार को सभी एडीओ को गांवों में शीघ्र पंचायत घर का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा निर्माण कार्य शुरू न कराने पर ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी।
शासन ने डीसीएम को जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत घर बनवाने के निर्देश दिए थे। जिले की 244 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण होना था। इनमें से 231 ग्राम पंचायतों में निर्माण चल रहा है। कुछ का काम पूरा भी हो चुका है। जबकि 13 ग्राम पंचायतों में जमीन के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से इन गांव के सचिवों को पंचायत घर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दी। इसके बाद भी ग्राम सचिवों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। सोमवार को डीपीआरओ ने सभी एडीओ की बैठक कर ग्राम सभाओं में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू न होने पर सचिव का वेतन रोकने व उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल, एडीओ कृष्णपाल मान, सुधीर चौहान, भूपेंद्र, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन ग्राम सभाओं में नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य
बागपत। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बताया कि जिले के गौरीपुर हबीबपुर, अहमद शाहपुर पदड़ा, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, पाबला बेगमाबाद, खेड़की, ट्योढ़ी, कंडेरा, बुढ़पुर, अब्दुल्लापुर मेवला, नवादा और बुढ़सैनी गांव में पंचायत घर का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed