फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Construction of Gaushala against standard

मानक के विपरीत हो रहा गोशाला का निर्माण

Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of Gaushala against standard
विरोध में कस्बावासियों ने दिया धरना, एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली कस्बे मेें मानक के विपरीत गोशाला निर्माण का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कस्बावासियों ने तहसील में धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
कस्बावासियों ने बताया कि शासन ने देव गौड़ा रोड पर गोशाला निर्माण की स्वीकृत दी थी। मानक के विपरीत निर्माण की शिकायत पर बाद में प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी। आरोप लगाया कि दोबारा से मानक के विपरीत गोशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार डेयरी व गोशाला गांव की सीमा से दूर ही खोलने के आदेश है। जिस जगह गोशाला का निर्माण हा रहा है, वहां पर आशाराम कन्या डिग्री कॉलेज, वृहद समाज सुधार कॉलेज, श्री शांति सागर कन्या कॉलेज स्थित है और मात्र 20 मीटर दूरी पर तालाब व 80 मीटर दूरी पर नहर है। इस पर पूर्णत: रोक लगनी चाहिए। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। ज्ञापन देने वालों में योगेश कुमार, सुरेशपाल, भुनेश्वर, हरपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, बापू राम शामिल रहे।
विज्ञापन

आरोप निराधार
छपरौली चैयरमैन संजीव खोखर का कहना है कि धरना देने वाले लोग रालोद पार्टी से जुडे़ है। तीन जगहों पर गोशाला निर्माण का विरोध कर चुके है। आरोप निराधार है। मानक के अनुरूप गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed