फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   conflict on Pouring water

पानी डालने पर जैन मोहल्ले में संघर्ष

Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागपत नगर के जैन मोहल्ले में पानी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक लहूलुहान हो गया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


 झगड़ा आसू और बिट्टू पक्ष में हुआ। बिट्टू का कहना है कि पड़ोस के आसू ने उनके ऊपर पानी डाल दिया। मना करने के बावजूद आरोपी ने मकान की दीवारों पर चढ़कर परिजनों पर पानी डाला। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। उधर आसू के भाई गणपत का कहना है कि वह अपने परिवार के लोग के साथ भाई आसू को समझा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको लेकर वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बीच बचाव कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि होली खेलने को लेकर दो पक्षों में मामूली झगड़ा हुआ है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed