{"_id":"5f63a9f28ebc3e4b39663450","slug":"conflict-in-sirsali-six-injured-including-woman-baraut-news-mrt501682769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली में संघर्ष, महिला समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली में संघर्ष, महिला समेत छह घायल
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। थाना क्षेत्र के सिरसली गांव में पुराने झगड़े की रंजिश के लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों के लोगों में संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के एक महिला सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
सिरसली गांव में एक माह पूर्व नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप व तेजपाल पुत्र इलम सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चली रही थी। बृहस्पतिवार को गांव के स्टैंड पर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से नरेंद्र पुत्र रामस्वरूप, सुरेश देवी पत्नी नरेंद्र सिंह, गौतम, सागर पुत्रगण अंजुल व दूसरे पक्ष से तेजपाल पुत्र इलम सिंह, अरुण पुत्र ओमपाल सिंह गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे पक्ष के लोगों के नामजद तहरीर दी।