फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Conflict between two sides in Jaunmana over keeping the deity

देवता रखने को लेकर जौनमाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत 10 लोग घायल

Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides in Jaunmana over keeping the deity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। जौनमाना गांव में शनिवार सुबह देवता रखने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इन्होंने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दोनों पक्षों से कई महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के सात नामजद व 22 अज्ञात के खिलाफ माहौल खराब करने का मुकदमा दर्ज किया है।
संघर्ष में एक पक्ष से घायलों में कमलेश पत्नी सोहनवीर, अंशु पुत्री लोकेंद्र, अंकित पुत्र सोहनवीर, अंजलि, अंकिता, नितिन तथा दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र पुत्र बलजोर सिंह, बबली पत्नी धर्मेंद्र, ज्योति पत्नी अमित व दिनेश पुत्र बलजोर आदि शामिल हैं। दोनों पक्षों में पहले देवता रखने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसकी जानकारी पाकर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज का कहना है कि देवता रखने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की का प्रयास किया गया। वहीं, गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इसे देखते हुए कोतवाली मेें पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों से अमित, दिनेश, धर्मेंद्र, मोनू, सोहनवीर, अंकित, नितिन समेत एक पक्ष से दस तथा दूसरे पक्ष से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed