फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   conduct fair elections without any temptation

Baghpat News: किसी भी प्रलोभन में आए बिना निष्पक्ष चुनाव कराएं

Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
conduct fair elections without any temptation
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक लेकर चुनाव बेहतर तरीके से कराने को लेकर चर्चा की। कहा गया कि किसी भी प्रलोभन में आए बिना चुनाव को निष्पक्ष कराया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने निर्वाचन संबंधी नियमों के बारे में सभी को बताया। कहा कि निर्वाचन से संबंधी पूरी जानकारी सभी को होनी चाहिए। कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे और मतदान केंद्रों को जरूर देखे। इसके साथ ही वहां किसी तरह की सुविधा नहीं है तो उसे पहले ही बेहतर कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। वहां सिर्फ पीठासीन अधिकारी के पास मोबाइल रहेगा। किसी भी प्रलोभन में आए बिना निष्पक्ष रूप से मतदान कराना है और चुनाव में लगे अधिकारी अपनी शक्तियों को पहचान कर सकुशल मतदान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा पुलिस बल पूरी तरह से अलर्ट है और अफवाह फैलाने के साथ ही शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्भीक होकर सभी मतदान करें और मतदान कर्मियों को भी किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए।
नगर पालिकाओं और पंचायतों में ये है स्थिति
बागपत। तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में के 149 वार्ड के लिए 103 मतदान केंद्रों में 294 बूथ बनाए गए हैं। जहां 267886 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 37 संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र है।
उनके अनुसार मतदान कराने के लिए जिले को 14 जोन और और 44 सेक्टर में बांटा गया है। उन पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय के लिए पोलिंग पार्टी सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से रवाना होंगे और यहीं इन जगहों की मतगणना होगी।

बड़ौत, छपरौली, दोघट, टीकरी के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी और मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति बड़ौत में होगी। खेकड़ा व रटौल के लिए लखमी चंद पटवारी कालेज में पोलिंग पार्टी रवानगी और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed