फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Communicable disease control campaign will run from October 1 to 31

एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Fri, 23 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign will run from October 1 to 31
बागपत कलक्ट्रेट सभागर में अधिकारियों की बैठक लेते सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल - फोटो : BAGHPAT
एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

बागपत। मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को जागरूक करने के लिए एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। सात से 21 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को 27 सितंबर तक कार्ययोजना तैयार कर मलेरिया विभाग में जमा करने के निर्देश दिए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सरूचि शर्मा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, दिव्यांगजन विभाग को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत विभाग के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर गली-गली एवं मोहल्लों में नालियों की विशेष सफाई पर फोकस किया जाएगा। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ फॉगिंग एवं एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संदीप पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed