फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Commotion in Parliament

सांसद-विधायकों के सामने हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 10 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा स्वीकृत होने के बाद भी प्रभावित किसानों के खातों में धनराशि नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा और केपी मलिक के सामने हंगामा किया। नाराज किसानों ने एडीएम डीपी सिंह की गाड़ी रोक ली। सांसद ने किसानों को समझाया और जल्द से जल्द खातों में मुआवजा भिजवाने का आश्वासन दिया। सांसद और विधायकों ने कहा  किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


हाईवे पर स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा और बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक से मिलने के लिए खेकड़ा क्षेत्र के 11 गांवों के किसान डॉ. वीपी शर्मा के साथ पहुंचे। किसानों ने कहा मुआवजा स्वीकृत होने के बाद भी प्रशासन की ढ़िलाई के चलते किसानों के खाते में नहीं पहुंच रहा है। भाजपा सांसद और विधायकों के पास खड़े एडीएम डीपी सिंह के सामने ही किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप-प्रत्यारोप लगाए। 
विज्ञापन


किसानों ने भाजपा नेताओं के सामने ही एडीएम का घेराव कर मुआवजा मांगा। प्रशासन पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। सांसद ने किसानों को बामुश्किल शांत कराया। एडीएम से मुआवजे को लेकर बातचीत की। किसानों को आश्वासन दिया डेढ़ माह में सभी का मुआवजा उनके खातों में पहुंच जाएगा। हंगामा करने वालों में धर्मपाल, ओमकार, मुखिया, टीकाराम, राममेहर, सुखबीर, सतपाल, बाबूराम, शोभाराम, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम की गाड़ी के सामने अड़ गए किसान ः लोनिवि गेस्ट हाउस से एडीएम चलने लगे तो            नाराज किसानों ने हंगामा शुरू         कर दिया। एडीएम की गाड़ी रोक ली और किसान सामने खड़े हो गए। सांसद ने मामला किसी तरह  संभाला। एडीएम के साथ किसानों की नोकझोंक हुई। सांसद                  के आश्वासन के बाद किसान माने और इसके बाद ही एडीएम           रवाना हुए। 


जनपद में प्रभावित गांव 
एक्सप्रेस-वे में काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ागांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगीरपुर उर्फ टुकाली और फुलैरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed