फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   commando 3 par ho karwahi

कमांडो 3 के डायरेक्टर पर हो कार्रवाई : शौकेंद्र

Wed, 04 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
commando 3 par ho karwahi
कमांडो 3 के डायरेक्टर पर हो कार्रवाई : शौकेंद्र
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। अर्जुन अवार्डी एवं सपा नेता शौकेंद्र पहलवान ने फिल्म कमांडो 3 में पहलवानों की गलत छवि प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। सेंसर बोर्ड से फिल्म के डायरेक्टर पर कानूनी कार्रवाई करने और इस सीन को हटवाने की मांग की है।

मंगलवार को मधुबन कालोनी में संजय तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शैकेंद्र पहलवान ने कहा कि पहलवानी ग्रामीण आंचल का प्राचीन खेल है। फिल्म में पहलवानों को छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया है। पहलवान बजरंग बली के भक्त होते हैं। ये भारतीय संस्कृति पर हमला है। कुछ लोग देश की सभ्यता को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार और सेंसर बोर्ड से मांग की, कि फिल्म के डायरेक्टर पर कानूनी कार्रवाई करें और इस सीन को हटवाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो पहलवान एकजुट होकर कड़ा विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed