{"_id":"578d28fa4f1c1b9332c4c5f1","slug":"college-management-committee-elections-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएम डिग्री कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर एक गुट ने एसडीएम से मिलकर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। वहीं, चुनाव अधिकारी ने भी चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने की घोषणा कर दी है।
एमएम डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति दो वर्षों से आपसी मतभेद के चलते दो गुटों में बंटी है। जिनमें एक पक्ष समिति अध्यक्ष का है। और दूसरा गुट समिति के मंत्री का है। अध्यक्ष गुट का आरोप है कि मंत्री गुट ने बिना सहमति के नये साधारण सभा के सदस्य बनाये। और नये चुनाव के लिये स्वयं ही चुनाव अधिकारी का नाम पारित कर दिया। यहां तक की चुनाव प्रक्रिया भी शुरू करा दी।
अध्यक्ष गुट के लोग सोमवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम दीपाली कौशिक से मिले। उन्होेंने शिकायती पत्र देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया जारी रहने से कालेज की शांति व्यवस्था भंग होने की पूरी आशंका है। कुलपति भी इस संबंध में अपने निर्देश दे चुके हैं। ऐसे में प्रबंध समिति चुनाव स्थगित होना जरूरी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रबंध समिति अध्यक्ष बैजनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र दत्त शर्मा, पूर्व सचिव दिनेश कुमार शर्मा, डा रामकुमार शर्मा, विजयशंकर शर्मा, जयकुमार शर्मा, बिशम्बरदत्त, उमेश कुमार शर्मा, गौरीदत्त शर्मा आदि रहे।
वही देर शाम चुनाव अधिकारी डा वीपी शर्मा ने बताया कि कुलपति द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट आने के उपरांत ही प्रबंध समिति चुनाव कार्यक्रम पर विचार किया जाएगा। रिपोर्ट आने तक चुनाव प्रक्रिया स्थगित की जा रही है।