फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CMO's inspection of Singoli Taga Sub Health Center

सीएमओ का सिंगोली तगा उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
CMO's inspection of Singoli Taga Sub Health Center
सिंगोली तगा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ.दिनेश कुमार - फोटो : BAGHPAT
बिल्डिंग की मरम्मत और स्टाफ नियुक्त करने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। अमर उजाला में सिंगोली तगा के उप स्वास्थ्य केंद्र की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार और खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर ने बृहस्पतिवार को सिंगोली गांव पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान को केंद्र की सफाई कराने और बिल्डिंग की मरम्मत कराकर जल्द ही ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

सिंगोली तगा गांव में पंद्रह वर्ष पहले निर्माण कराया गए उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नियुक्त नहीं किया गया। रखरखाव के अभाव में केंद्र की बिल्डिंग जर्जर होने लगी है। ग्रामीणों ने केंद्र के कमरों में भूसा और उपले भर रखे हैं। ग्रामीण परिसर में अपने पशु बांधते हैं। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उजागर किया। अखबार में समाचार प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार व खेकड़ा सीएचसी प्रभारी ने सिंगोली तगा पहुंचकर उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबू त्यागी को केंद्र के कमरों से भूसा व अन्य सामान निकलवाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत को हैंडओवर नहीं हो पाई थी। केंद्र की मरम्मत कराकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बिल्डिंग ग्राम पंचायत को हैंडओवर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed