फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CM angry over not spending money in Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों में धनराशि खर्च न करने पर सीएम नाराज

Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
CM angry over not spending money in Gram Panchayats
ग्राम पंचायतों में धनराशि खर्च न करने पर सीएम नाराज
विज्ञापन

बागपत। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए भेजी गई धनराशि खर्च नहीं होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में कड़ी नाराजगी जताई। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने बुधवार को डीपीआरओ को कार्य योजना तैयार कराने व ऐसी ग्राम पंचायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बुधवार की रात सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनपदवार ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। जहां ग्राम पंचायतों के खातों में करोड़ों रुपये धनराशि होने और उनके खर्च नहीं किए जाने का मामला सामने आया। सीएम ने एक सप्ताह में धनराशि वापस भेजने के निर्देश दिए। 14वें वित्त आयोग के तहत आवंटित धनराशि अभी भी अवशेष है, जिसकी ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर प्राथमिकता से कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर दो माह में खर्च कर करने के आदेश दिए है। सीडीओ पीसी जयसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में अवशेष धनराशि से पेयजल व्यवस्था, स्कूल, खेल के मैदान, ओपन जिम, नाली खड़ंजों का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed