फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clutter dominates in district hospital, patients keep wandering for treatment

Baghpat News: जिला अस्पताल में रही अव्यवस्था, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Clutter dominates in district hospital, patients keep wandering for treatment
सचिन - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी लापरवाही बरतने वाले जुकाम और खांसी से ग्रस्त हो रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही कड़ाके की ठंड होने के बावजूद मरीजों की भीड़ उमड़ी। हालांकि यहां अव्यवस्था के चलते मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा और घंटों इंतजार करने के बाद उपचार करा पाए।
जिला अस्पताल खुलते ही सोमवार सुबह से ही सर्दी, जुकाम एवं बुखार पीड़ितों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मरीजों की भीड़ होने के कारण पंजीकरण केंद्र में भारी भीड़ एकत्र हो गई और घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद यही हाल जिला अस्पताल की ओपीडी में देखने को मिला। यहां सभी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। जहां कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। उधर, कई कक्षों में चिकित्सक नदारद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। ओपीडी में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ का कक्ष खाली होने से मरीज दूसरे चिकित्सक के पास जाकर इलाज कराने को मजबूर हुए। मरीजों की भीड़ के चलते जिला अस्पताल में अव्यवस्था होने से मरीज उपचार के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन

बच्चे को लेकर एक घंटा बैठे रहे परिजन
बच्चे के सीने में दर्द होने के कारण उसका इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में नहीं मिले। जिस कारण दूसरे चिकित्सक से उपचार कराने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा।-सचिन
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्य को लाइन में बैठाया
पैरों में समस्या होने के कारण सोमवार को उपचार कराने के लिए आया था। यहां पर्ची कटवाने से लेकर ओपीडी में उपचार कराने तक परेशानी उठानी पड़ी। काफी देर इंतजार करने के बाद परिवार के सदस्य को लाइन में लगाना पड़ा।-जगपाल

वर्जन-जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ की जगह दूसरे चिकित्सक को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का उपचार कराया गया। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा।-डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस

जगपाल

जगपाल- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़

बागपत जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में परेशान खड़े मरीज

बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक के इंतजार में परेशान खड़े मरीज- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्पताल स्थित पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों भीड़

बागपत जिला अस्पताल स्थित पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों भीड़- फोटो : BAGHPAT

बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक की खाली कुर्सी दिखाता युवक

बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक की खाली कुर्सी दिखाता युवक- फोटो : BAGHPAT

कहां है चिकित्सक: बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक को देखता मरीज

कहां है चिकित्सक: बागपत जिला अस्पताल में चिकित्सक को देखता मरीज- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed