फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clothes are dried on electrical wires

बिजली के तारों पर सुखाए जा रहे कपड़े 

Mon, 20 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 20 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Clothes are dried on electrical wires
हादसे को न्यौता: बागपत के नौरोजपुर गांव में विद्युत लाइन में कपड़े सुखाती युवती। - फोटो : amar ujala
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में घरों के आगे से गुजर रहे बिजली के तार पर अब कपड़े सुखाने के काम आ रहे है। लोहिया योजना के तहत गांव में विद्युतीकरण हुआ था, मगर कई गलियों और घरों में आज भी आपूर्ति नहीं है। इसे लेकर ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन


लोहिया योजना के तहत नौरोजपुर गुर्जर गांव का विद्युतीकरण हुआ था। गांव के चारों ओर बिजली के खंभे लगाए गए और उन पर तार डालकर बिजली आपूर्ति कराई गई थी। शासन की ओर से गांव को लोहिया योजना से निकाला गया तो बिजली आपूर्ति भी धड़ाम हो गई है। कई गलियों ऐसी है जहां पर आज तक खंभों पर बिजली आपूर्ति है। अब लोगों ने खंभों पर लगे तारों को कपड़े सुखाने के काम में ले लिया है। ग्रामीण रोजद्दीन, भूरा, संजीव का कहना है कि दूसरी बस्ती से घरों में बिजली आपूर्ति करानी पड़ रही है। यह भी कहना है कि बिजली उपयोग किए बिना उनसे बिल भेज दिया जाता है। आरोप लगाया कि कई बार विद्युत निगम के कर्मचारियों को इसकी शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed