फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Climate change has adverse effects on children's health

Baghpat News: मौसम परिवर्तन का बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ा रहा विपरीत असर

Sun, 01 Oct 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Climate change has adverse effects on children's health
बड़ौत। मौसम में परिवर्तन का विपरीत असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सुबह हल्की ठंड और दिन में गर्मी रहने से बच्चे खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट मेें आ रहे हैं। बीमार बच्चों को देख अभिभावक परेशान हैं, लेकिन उनकी दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएचसी पर बाल रोग विशषज्ञ न होने की वजह से या तो उन्हें जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों मेें बच्चों का इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वायरल बुखार के कहर से शायद ही कोई घर बचा हुआ है। रोगी को शरीर में ऐंठन, शरीर का टूटना, घुटनों में दर्द के अलावा चक्कर आने के लक्षण मिल रहे हैं। बच्चे वायरल बुखार के अलावा खांसी, जुकाम, दस्त, सिर दर्द की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। सामान्य अस्पताल में सबसे ज्यादा छोटे बच्चे पहुंच रहे हैं, जो कि बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित हैं। सामान्य अस्पताल में मौसम परिवर्तन के कारण विशेषकर बच्चे ज्यादा बीमार होने के मामले सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन सीएचसी पर जहां 15 दिन पहले सामान्यत 70 से 80 बच्चे आते थे। वहीं अब बच्चों की संख्या 150-200 के बीच पहुंच गई है। डॉक्टरों की ओर से बच्चों के अभिभावकों को बदलते मौसम में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। बच्चों के खानपान में पौष्टिक भोजन व सतुंलित आहार देने के लिए कहा जा रहा है। मगर अभिभावकों की समस्या कम नहीं हो रही है, क्याेंकि सीएचसी पर कई माह से बाल रोग विशषज्ञ तक नहीं है। इस कारण अभिभावकों को बच्चे को या तो जिला अस्पताल लेकर जाना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों में।
विज्ञापन



वर्जन

मौसम परिवर्तन के कारण बीमार बच्चों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें ठंड चीजे खाने के लिए बिल्कुल न दें। बताया कि सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए सीएमओ को अवगत कराया जा चुका है। डा़ विजय कुमार सीएचसी अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed