फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cleanliness system at Deputy Agricultural Director's Office

उप कृषि निदेशक कार्यालय में ताक पर सफाई व्यवस्था

Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness system at Deputy Agricultural Director's Office
लाइव.. ये हाल है उप कृषि निदेशक कार्यालय का: बागपत के वंदना चौक स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के गे - फोटो : BAGHPAT
उप कृषि निदेशक कार्यालय में ताक पर सफाई व्यवस्था
विज्ञापन

बागपत। एक तरफ कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दूसरी तरफ उप कृषि निदेशक कार्यालय पर बदइंतजामी हावी है। किसान पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। हाथ धोने तक की व्यवस्था नहीं है। कार्यालय में गंदगी के अंबार लगे हैं। पंजीकरण कक्ष में रखे डस्टबिन से बदबू निकल रही है।

प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी घोषित की जा चुकी है। शासन और प्रशासन सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है। लेकिन उप कृषि निदेशक कार्यालय में कोई असर नहीं है। कार्यालय में पंजीकरण कराने आ रहे किसानों के लिए सेनिटाइजर तो दूर हाथ धोने की भी व्यवस्था नही है। बृहस्पतिवार को बागपत उपकृषि निदेशक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मेन गेट पर गंदगी का ढेर लगा था। कार्यालय का हैंडपंप ठप पड़ा है। पंजीकरण कक्ष के बाहर किसानों की लाइन लगी थी। कक्ष के अंदर रखे डस्टबिन में गंदगी भरी पड़ी है। कक्ष के बायीं ओर प्लास्टिक की बाल्टी में गंदा पानी भरा हुआ था। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को हिदायत दी गई है। किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed