{"_id":"5eff73a58ebc3e430e340ac4","slug":"cleaning-of-the-pond-has-not-been-done-for-three-years-baghpat-news-mrt4893558146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्षो से नही हुई तालाब की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्षो से नही हुई तालाब की सफाई
विज्ञापन
तीन वर्षों से नही हुई तालाब की सफाई
रमाला। जिवाना गांव में पिछले तीन सालों से तालाब की सफाई नही हुई है। बरसात आने पर पानी की निकासी न होने के कारण लोग परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हो पाया है। उन्होंने तालाब की शीघ्र सफाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
गांव के अंकित तोमर का कहना है कि गांव में पिछले तीन सालों से तालाब की सफाई नही हुई है। गंदगी होने के कारण पानी की निकासी नही हो पा रही है, जिसके कारण गांव के लोग परेशान है। पंकज का कहना है बरसात का मौसम चल रहा है, पानी की निकासी की व्यवस्था नही है, जिसके कारण तालाब के पास रास्तों में जलभराव रहता है। जोनी का कहना है कि बरसात होने पर तो तालाब का गंदा पानी घरों तक पहुंच जाता है। लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो जाता है। शशांक का कहना है कि पानी की निकासी न होने से जलभराव के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक रोग होने का खतरा है। कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हो पाया है। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की चेतावनी दी।