{"_id":"63c2f4a2d2a4b94e8c1d1bbd","slug":"class-i-came-to-college-missing-under-suspicious-circumstances-baraut-news-c-14-1-79358-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कॉलेज आया कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कॉलेज आया कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता
Sat, 14 Jan 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे के वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज में शनिवार को आया कक्षा नौ का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।
कस्बे में रहने वाले सोनू चौहान ने बताया कि उसका भांजा मनीष पुत्र प्रवीण हरियाणा का रहने वाला है। जो वृहद समाज सुधार इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। बताया कि मनीष शनिवार सुबह नौ बजे घर से कॉलेज आया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। छात्र के घर वापस नहीं आने पर परिजन चिंतित हो गए और थाने पहुंचे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और कॉलेज से घर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि छात्र की तलाश की जा रही है, जल्द बरामद कर लिया जाएगा।