फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clash between two groups over wall construction; sharp-edged weapons used, 13 injured.

Baghpat News: दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, धारदार हथियार चले, 13 घायल

Tue, 23 Jun 2026 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over wall construction; sharp-edged weapons used, 13 injured.
-मोहम्मदपुर खूंटी गांव में हुए झगड़े में घायलों का बिनौली सीएचसी और जिला अस्पताल में कराया उपचार
विज्ञापन

फोटो 9 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मोहम्मदपुर खूंटी गांव में सोमवार सुबह मकान की दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे, फरसे और अन्य धारदार हथियार चले, जिसमें महिला समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
ब्रजपाल ने बताया कि वह अपनी जर्जर दीवार का दोबारा निर्माण करा रहा था। तभी पड़ोसी ओमवीर ने आकर गाली-गलौज करते हुए काम रुकवाने का प्रयास किया। ओमवीर का आरोप है कि ब्रजपाल रास्ते की जमीन पर दीवार बना रहा है। इससे भैंसा-बुग्गी निकालने में समस्या होगी, इसलिए उन्होंने दीवार हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनमें काफी देर तक संघर्ष होता रहा। मारपीट में एक पक्ष के ब्रजपाल, उनका बेटा संदीप, विक्की उर्फ विकास, मिंटू व हिंगड़ा घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से ओमवीर, मनोज, गोविंद, गौरव, किरण, सौरभ, अश्वनी समेत 13 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। साथ ही घायलों को बिनौली सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से गोविंद और मनोज को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया। परिवार वाले उन्हें पहले बड़ौत और फिर मेरठ के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में मेरठ के निजी अस्पताल लेकर चले गए। जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed