फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   circle rate

Baghpat News: सर्किल रेट बढऩे पर पहले दिन आधे हुए बैनामे

Sat, 02 Aug 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
circle rate
बागपत। जिले में नौ साल बाद शुक्रवार से जमीनों के दस-तीस प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ा दिए गए तो पहले दिन बैनामे आधे रह गए। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा उप निबंधक कार्यालयों में जहां प्रतिदिन 125 बैनामे औसतन होते थे, वे एक अगस्त को 65 तक रह गए।
विज्ञापन

यहां जमीनों के सर्किल रेट आखिरी बार वर्ष 2016 में बढ़े थे। इसके बाद से जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और सर्किल रेट अभी तक नहीं बढ़ाए गए थे। अब एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए और शुक्रवार से तीनों उप निबंधक कार्यालयों में नए सर्किल रेट के आधार पर बैनामे किए गए। इस तरह जमीन खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा स्टांप लगाना पड़ा। इसके अलावा पहले दिन शुक्रवार को लोग सर्किल रेट को लेकर अपनी शंका भी दूर करते रहे, इसलिए पहले दिन तीनों उप निबंधक कार्यालयों में केवल 65 बैनामे हो सके। वहीं लोगों का मानना है कि अब जमीन के दाम व मुआवजा ज्यादा मिल सकेंगे और इससे फायदा होगा।
विज्ञापन

--
सर्किल रेट बढ़ने से किसानों को लाभ होगा। इससे किसानों की भूमि को सरकार लेगी तो दाम ठीक मिलेंगे। अभी तक वर्ष 2016 के सर्किल रेट के आधार पर जमीन लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोहनवीर सिंह, किसान सरूरपुर
सर्किल रेट बढऩे से हमारी जमीन के दाम बढ़ जाएंगे। इसका बहुत फायदा हुआ है। पहले एक्सप्रेस वे के लिए भी पुराने सर्किल रेट से जमीनों का अधिग्रहण हुआ था। प्रमोद कुमार, खैला

सर्किल रेट बढ़ने से उन लोगों को परेशानी हो सकती है, जो जमीन खरीदेंगे। किसानों की जमीन बिकी या मुआवजा मिला तो फायदा होगा। हम किसान हैं, यह हमारे लिए बेहतर है। -रामकुमार, काठा
--
पहले दिन कुछ कम बैनामे हुए हैं। अभी लोग इसको समझेंगे और उसके बाद बैनामे कराएंगे। इसमें धीरे-धीरे तेजी आएगी।
-शचि कुमारी, सहायक महानिरीक्षक निबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed