{"_id":"64d9c9fc74d4793f830b3a2a","slug":"choudhary-foam-house-caught-fire-due-to-short-circuit-in-baghpat-loss-of-goods-worth-one-crore-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में शॉर्ट सर्किट से चौधरी फोम हाउस में लगी आग, एक करोड़ का सामान नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में शॉर्ट सर्किट से चौधरी फोम हाउस में लगी आग, एक करोड़ का सामान नुकसान
Mon, 14 Aug 2023 12:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:04 PM IST
सार
बागपत में एक फोम फैक्टरी में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बागपत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली रोड पर स्थित चौधरी फोम हाउस में सोमवार की सुबह आग लग गई। जिससे पूरी फैक्टरी धू-धू कर जल उठी और एक करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने में लगे रहे।
मवीकलां गांव के रहने वाले देवेंद्र धामा ने बताया कि उसके चचेरे भाई विनोद धामा की दिल्ली रोड पर फोम की फैक्टरी है। जिसमें बेड और सोफे के गद्दे समेत अन्य सामान तैयार किए जाते हैं। बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे फैक्टरी में आग लग गई।
फैक्टरी में रहने वाले कर्मचारियों ने आग लगने की जानकारी दी। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते फैक्टरी धू- धू कर जलने लगी। कर्मचारियों ने फैक्टरी से बाहर निकलकर जान बचाई और कुछ सामान बाहर भी निकाला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बताया कि आग लगने से फैक्टरी में लगी मशीनें और गद्दे समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिससे एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।