{"_id":"5e0e3fd48ebc3e88026db1db","slug":"chori-baghpat-news-mrt461790920","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश को महिला ने पकड़ा, चोर कुंडल लूटकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश को महिला ने पकड़ा, चोर कुंडल लूटकर हुआ फरार
विज्ञापन

दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल गांव में चोरी करने के लिए एक घर में घुसे चोर को महिला ने पकड़ा लिया। लेकिन बदमाश कानों से कुंडल लूटकर भागने में कामयाब हो गया। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भड़ल गांव निवासी नसीम ने बताया कि बुधवार की रात उसकी पत्नी अफसाना छत पर सो रही थी। एक चोर पड़ोसी की छत से होते हुए घर में घुस गया। उसकी आहट से पत्नी जाग गई और उसने चोर को पकड़ लिया। लेकिन चोर उसने कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लेकर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में अफसाना ने शोर मचाया तो नीचे खड़े चोर के चार साथी भी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। दोघट थानाध्यक्ष रमेश सिंह सिद्धु ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी चौकी पर तहरीर दी गई है। थाने पर तहरीर आने के बाद आगे जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की
दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में रास्ते पर कूड़ा डालने को लेकर मां-बेटी के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़िता साबरा ने बताया कि पड़ोसी कूड़ा इकट्ठा करके उसके घर के बाहर डाल देते हैं। बृहस्पतिवार को इसका विरोध किया उसे और उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।