फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   China will have to stop imports to beat

चीन को पछाड़ने के लिए बंद करना होगा आयात

Sun, 21 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
China will have to stop imports to beat
चीन को पछाड़ने के लिए बंद करना होगा आयात
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। चीन की करतूत पर लोगों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हर किसी की जुबां पर बस एक ही बात है कि चीन को सबक सिखाया जाए। हर कोई अपने अंदाज में चीन के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहा है। कोई चीन के मोबाइल एप को डिलीट कर रहा है तो वहां की निर्मित सामग्री से बचता हुआ दिखाई दे रहा। जवानों की शहादत के बाद अब महिलाएं भी चीन का पुरजोर विरोध कर रही है। उनका कहना है ऐसे छलावा करने वाले देश को सबक सिखाना अब जरूरी हो गया है।
सीमा शर्मा कहती है हमारे देश में चीन का व्यापार काफी फैला हुआ है। घर गृहस्थी के सामान तक में चीन ने अपनी पकड़ बना ली है। अब हम महिलाओं को भी चीन के खिलाफ हर तरीके से खड़ा होना पड़ेगा ।
विज्ञापन

सरिता देवी का कहना है कि कॉस्मेटिक का अधिकतर सामान चीन की कंपनियों से ही आता है। एक ओर हम लोग इन कंपनियों से सामान खरीदकर उन्हें लाभ पहुंचा रहे है तो दूसरी ओर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब चीन जैसे देश को चारो तरफ से घेरकर मारना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिमलेश व रानी उपाध्याय कहना है कि चीन ने हमारे 20 सैनिक शहीद करके हमें युद्ध के लिए ललकारा है। हम भी अपने वीर जवानों के साथ खड़े है। कोई भी देश हमारे जांबाजों का हौसला डिगा नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed