{"_id":"63221af3e87d713876557ba5","slug":"children-robbed-a-lot-of-applause-by-reciting-poetry-baraut-news-mrt6052815106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने काव्य पाठ कर खूब लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने काव्य पाठ कर खूब लूटी वाहवाही
विज्ञापन
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर में बुधवार को बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने काव्य पाठ कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक गौरव बड़ौत, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया। कवि सम्मेलन में बच्चों ने महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, सुमित्रा नंदन पंत, कबीरदास की कविताओं के माध्यम से बाल कवियों ने सबको लोटपोट तथा ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। विद्यालय प्रबंधक गौरव बड़ौत ने सभी कवियों को बताया कि अगर आप न्यूटन को पढ़ते हो तो कबीरदास को भी पढ़िए।
अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह संचालक राजकुमार आर्य ने सभी कवियों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर अनीता शर्मा, रश्मि तोमर, प्रिया पांचाल अंजलि, अश्वनी, जूही, प्रीति, श्वेता, अलका त्यागी, रितु शर्मा, शिखा शर्मा, माही, शालू, शामिल रहीं।