फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children pray themselves after reaching school before teachers

यहां शिक्षकों से पहले स्कूल पहुंचते है बच्चे, खुद ही कराते है प्रार्थना व पीटी

Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children pray themselves after reaching school before teachers
बिलोचपुरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिना शिक्षकों के परेड में भाग लेते बच्चें - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। ग्राम बिलौचपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों से पहले बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। स्कूल में प्रार्थना सभा और पीटी की जिम्मेदारी भी उन पर है। स्कूल में तैनात शिक्षक प्रार्थना सभा और पीटी के बाद स्कूल पहुंचते हैं। शिक्षकों की इस लापरवाही से स्कूलों में अव्यवस्था का आलम है।
विज्ञापन

बिलौचपुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चार शिक्षक तैनात हैं। इनमें से प्रधानाध्यापक इंचार्ज और तीन शिक्षिकाएं हैं। स्कूल में लगभग दो सौ छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। शासन ने स्कूल खुलने का समय सुबह साढ़े सात बजे निर्धारित किया है। स्कूल में तैनात शिक्षकों को शासन के निर्देश नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्कूल में सुबह में विद्यार्थी तो समय पर पहुंचते हैं मगर शिक्षक नहीं पहुंच पाते हैं। स्कूल में प्रार्थना सभा और पीटी कराने की जिम्मेदारी भी छात्रों पर है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि शिक्षकों के समय न पहुंचने के बारे में जानकारी हुई है। इस बारे में स्कूल इंचार्ज पवन कुमार से जानकारी ली गई। जांच कराकर स्कूल देर से पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed