फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chief Minister gave indications to increase sugarcane price

मुख्यमंत्री ने दिए गन्ना मूल्य बढ़ाने के संकेत

Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave indications to increase sugarcane price
बागपत। भाजपा सरकार में चार वर्षों के दौरान गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं हुई है। अब चुनाव से पहले सरकार किसानों को लुभाने के लिए बढ़ोतरी कर सकती है। इसके संकेत मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को बैठक में दिए। वहीं, उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि बागपत जनपद में विकास कार्यों की गति जारी रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, विधायक केपी मलिक, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर समाधान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां करें। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। 2022 में फिर विकास की जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी एकजुट हों। रमाला चीनी मिल के बाद अब बागपत चीनी मिल की क्षमता वृद्धि पर विचार किया जा रहा है। मीतली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। सांसद ने बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय बनाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए निर्देशित किया जा रहा है। वहीं, गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है। चीनी मिलें चलती रहें और किसान हित के लिए विचार जारी है। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं। विधायक योगेश धामा ने पुलिस दबिश के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न का मामला उठाया। इस पर सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसा न हो। यदि कोई अपराधी है तो उसे पकड़ा जाए। महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष विनोद भारद्वाज, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरण सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख पति प्रवेंद्र धामा, पूर्व प्रमुख जितेंद्र धामा, अनिल चौहान, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, रामपाल नेहरा, कृष्णपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश सिंह, विक्रम राणा, धूम सिंह चेयरमैन, वेदपाल उपाध्याय, संजीव खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed