{"_id":"635ebe447207031f7335cc6d","slug":"chhath-puja-by-keeping-nirjala-fast-offering-arghya-to-the-sun-baghpat-news-mrt6115280154","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्जला व्रत रखकर की छठ पूजा, सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्जला व्रत रखकर की छठ पूजा, सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन
हे,,,छठ मईया परिवार में बनी रखी सुख शांति:बागपत शुगर मिल स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान दीप प?
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शुगर मिल स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में रविवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर छठ पूजा की। उन्होंने अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और मंगलगीत गाए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
शुगर मिल परिसर में कई दिन से छठ पूजा की तैयारी चल रही थीं। रविवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सुबह के समय महिलाओं ने घरों में पूजा अर्चना की और पकवान बनाए। शाम को शुगर मिल परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में महिलाएं एकत्र हुईं और पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्यदेव को दूध से अर्घ्य दिया। मंदिर परिसर में छठ मईया के मंगलगीत गूंजते रहे।
------
गुड़-आटे का ठेकुआ व चावल का लड्डू अर्पित किया
मंदिर के पुजारी पं. अनिल त्रिपाठी ने बताया कि छठ मइया सभी की मनोकामना पूरी करती है। छठ पूजा में निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने गुड़ व आटे का बना पकवान ठेकुआ, चावल के चूर्ण का बना लड्डू, नारियल, केला, नीबू, कच्ची हल्दी, सिंघाड़ा, गन्ना, चना आदि को सूप में रखकर सूर्यदेव को अर्पित कर पूजन किया।

सूर्यास्त पूजा: बागपत शुगर मिल स्थित दुर्गा मंदिर में पानी में खड़े को होकर सूर्य को अर्घ्य देने ?- फोटो : BAGHPAT

बागपत शुगर मिल स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को पूजा करती महिला श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT

बागपत शुगर मिल स्थित दुर्गा मंदिर में छठ पूजा के दौरान आतिशबाजी करते युवक- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन