फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cheating started in the name of getting jobs from candidates

Baghpat News: अभ्यर्थियों से नौकरी लगवाने के नाम पर शुरू हुई ठगी

Sat, 25 Mar 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 25 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cheating started in the name of getting jobs from candidates
फर्जी कॉल द्वारा अभ्यर्थियों से मांगी गई ड्रेस व ट्रेनिंग के लिए सकुरित्ज चार्ज
बागपत, बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में हॉल ही में संपन्न हुए वृहद रोजगार मेले में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों का डाटा लीक हो गया है। जिसके बाद अब अभ्यर्थियों के पास नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी कॉल आनी शुरू हो गई है। अभ्यार्थियों से फोन कर मैसेज के माध्यम से रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, 20 मार्च को दिगम्बर जैन कॉलेज में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस वृहद रोजगार मेले को जिला सेवायोजन, आईटीआई, कौशल विकास मिशन द्वारा लगाया गया था। इसका शुभारंभ बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया था। मेले में 38 कंपनियां शामिल हुईं थीं। 4011 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था जबकि 1044 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर सौंपे गए थे। सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों का डाटा अब ऐसे लोगों के पास पहुंच गया है जो इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

- लखनऊ में ट्रेंनिग कराने की बात कहकर मांगे जा रहे रुपये

बड़ौत। अभ्यर्थियों के पास एक नंबर से फोन आ रहे हैं और उन्हें व्हाट्सएपसे मैसेज किये जा रहे हैं। इस मैसेज में एक लिंक दिया गया है जिसे ओपन करते ही एक फार्म खुल जाता है। इस फार्म के माध्यम से अभ्यर्थियों से उनकी पूरी जानकारी, डॉक्युमेंट्स मांगे जा रहे है। साथ ही एक क्यूआर कोड भी दिया हुआ है जिसके द्वारा 1050 रुपये डालने का दबाव भी बनाया जा रहा है। अभ्यर्थियों अपेशा जैन, फरहीन, दीपक, राहुल आदि ने बताया कि 15 दिन लखनऊ में ट्रेनिंग कराने की भी बात कही जा रही है। इस मामले की शिकायत अभ्यर्थियों ने जिला सेवा योजना अधिकारी को भी की है ताकि इस फ्रॉड को रोका जा सकें। बहुत से अभ्यर्थी तो ऐसे भी हैं जिन्होंने नौकरी पाने के लालच में पैसे भी ट्रांसफर कराए हैं। अभ्यर्थियों का डाटा लीक कैसे हुआ, अधिकारी इस मामले पर चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले जिला सेवायोजना अधिकारी
यह बेहद गम्भीर प्रकरण है। कुछ अभ्यर्थियों से बात करके मामले की जानकारी भी ली गई है। हमारे विभाग से कोई डाटा लीक नहीं हुआ है। जिस नाम की कम्पनी से अभ्यर्थियों को मैसेज किए जा रहे हैं, उस नाम की कम्पनी मेले में पंजीकृत भी नहीं थी। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी किसी को भी पैसा ट्रांसफर न करें। -विपिन कुमार गुप्ता जिला सेवायोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed