फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Charge of plotting on cemetery land, commotion

कब्रिस्तान की भूमि पर प्लाटिंग करने का आरोप, हंगामा

Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Charge of plotting on cemetery land, commotion
बागपत। नगर के पुराना कस्बा के लोगों ने शुक्रवार को कब्रिस्तान की जमीन पर प्लॉट काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग रखी। कार्रवाई नहीं होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर के केतीपुरा मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। कब्रिस्तान की भूमि पर प्लाटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने कहा विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की । शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी। इसमें मोहसिन, इकराम, जलाल, महराब, मूसा, इमरान, फैसल, इमरान और अब्दुल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed