फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Change of workspace of 22 policemen including three inspectors

तीन इंस्पेक्टर, पांच एसआई समेत 22 पुलिस कर्मियों का तबादला

Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Change of workspace of 22 policemen including three inspectors
तीन इंस्पेक्टर सहित 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने तीन इंस्पेक्टर, पांच एसआई समेत 22 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह को डीसीआरबी के साथ ही अवैध शस्त्र व एनडीपीएस एक्ट का प्रभारी, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को प्रभारी बीट पेट्रोलिंग व अवैध शस्त्र सेल से अपराध शाखा, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी को पुलिस लाइन से प्रभारी बीट पेट्रोलिंग बनाया गया है।

एसआई विकास चौहान को पुलिस लाइन से रटौल चौकी प्रभारी, महिला एसआई कुमुद रानी को महिला थाना से महिला रिपोर्टिंग चौकी बड़ौत प्रभारी, एसआई अशोक कुमार को प्रभारी चौकी कचहरी से पुलिस लाइन, एसआई अनूप सिंह को पुलिस लाइन से थाना बालैनी, एसआई जनार्दन प्रसाद को पुुलिस लाइन से थाना चांदीनगर भेजा गया है। इनके अलावा हेड कांस्टेबल आनंद कुमार व राकेश को पुलिस लाइन से थाना सिंघावली अहीर, हेड कांस्टेबल सरताज अली को पुलिस लाइन से थाना बालैनी, कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार को बिनौली से सिंघावली अहीर, यतेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से सिंघावली अहीर, सुनील कुमार को बालैनी से खेकड़ा, विनय कुमार को रमाला से छपरौली, राहुल कुमार को पुलिस लाइन से सीओ खेकड़ा कार्यालय, रविंद्र कुमार को पुलिस लाइन से छपरौली, अनिल कुमार को पुलिस लाइन से चांदीनगर, पुरुषोत्तम को पुलिस लाइन से थाना बिनौली, पवन वर्मा को पुलिस लाइन से खेकड़ा, विनोद कुमार को छपरौली से जेल चौकी खेकड़ा, अजय कुमार को बालैनी से क्लर्क थाना बागपत भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed