फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Change bedsheets daily in hospitals and provide blanChange bedsheets daily in hospitals and provide blankets to patients: DMkets to patients: DM

अस्पतालों में रोज बदली जाए बैडशीट, मरीजों को दें कंबल : डीएम

Thu, 15 Jan 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Change bedsheets daily in hospitals and provide blanChange bedsheets daily in hospitals and provide blankets to patients: DMkets to patients: DM
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बुधवार को बैठक हुई। इसमें डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि अस्पतालों में रोज बैडशीट बदली जाए और मरीजों को साफ सुथरे कंबल दिए जाएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि की समीक्षा की। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए अैर इसमें लापरवाही न बरती जाए। बच्चों व किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण, शैक्षणिक स्तर में वृद्धि लाने के लिए एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए ताकि उन्हें पांच लाख रुपये तक का उपचार की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत नेत्र जांच शिविर लगाने, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य में लक्ष्य को पूरा करने, मरीजों को रेफर करने की प्रणाली को खत्म करने, स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने, विभिन्न टीकाकरण एवं जागरुकता के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। अस्पतालों में साफ-सफाई, समय पर दवा उपलब्धता और मरीजों को सभी सुविधा उपलब्ध कराई जाए और मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न किया जाए। इस मौके पर सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल, सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, एसीएमओ डॉ. मुकेश, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर सरुचि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed